बुरहानपुर पुलिस द्वारा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा लैंगिक हिंसा के प्रति जागरूकता हेतु 16 दिवसीय विशेष अभियान

27 Nov 2026 - 01:29
बुरहानपुर पुलिस द्वारा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा लैंगिक हिंसा के प्रति जागरूकता हेतु 16 दिवसीय विशेष अभियान

बुरहानपुर पुलिस द्वारा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा लैंगिक हिंसा के प्रति जागरूकता हेतु 16 दिवसीय विशेष अभियान

स्कूल-कॉलेजों एवं संवेदनशील क्षेत्रों हॉट बाजरो में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम, बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं आपातकालीन हेल्पलाइन की दी जाएगी

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, लैंगिक हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में सुरक्षित वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर  आशुतोष बागरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक  विनोद सिंह कुशवाह एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती अनुसुईया भंवर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों, छात्रावासों एवं संवेदनशील स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए कार्यक्रम में विभिन्न विषय पर बच्चों को जागरूक किया गया।

गुड टच-बैड टच : अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार का असहज व्यवहार होने पर चुप न रहें और तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी दें।

लैंगिक अपराधों से बचाव: महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, उनसे बचाव के उपायों तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन फ्रॉड: सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक पर क्लिक न करना, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करना तथा ऑनलाइन उत्पीड़न से बचाव के तरीके बताए गए।

साइबर हेल्पलाइन 1930: ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई।

डायल 112 : किसी भी आपातकालीन परिस्थिति, छेड़छाड़, पीछा करने अथवा असुरक्षित महसूस होने पर तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई।

यातायात सुरक्षा: सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित आवागमन के संबंध में जागरूक किया गया।

आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी:

बुरहानपुर पुलिस द्वारा अभियान के अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।

1.जिला स्तरीय टीम द्वारा आज शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती अनुसुईया भंवर, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सुखदेव मुजाल्दे , जिला साइबर टीम से आरक्षक दुर्गेश पटेल द्वारा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। 

2.थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल एवं स्टाफ द्वारा आज तुकाई धड़ हाट बाजार में अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

3.थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक सीताराम सोलंकी एवं स्टाफ द्वारा आज अभियान के तहत पीएम श्री मिडिल ‌स्कूल ग्राम सिवल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया गया। 

4.थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान के तहत उर्दू स्कूल बेरी मैदान में छात्राओं को अभियान के तहत जागरूक किया गया।

बुरहानपुर पुलिस की अपील: बुरहानपुर पुलिस सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी समझें। बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार की लैंगिक हिंसा, उत्पीड़न अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0