बुरहानपुर: कलेक्टर के आदेश की अवहेलना कर 'पाड़ा टक्कर' कराने पर बड़ी कार्रवाई, मेला समिति के 10 नामजद सदस्यों समेत अन्य पर FIR दर्ज
बुरहानपुर: कलेक्टर के आदेश की अवहेलना कर 'पाड़ा टक्कर' कराने पर बड़ी कार्रवाई, मेला समिति के 10 नामजद सदस्यों समेत अन्य पर FIR दर्ज
बुरहानपुर (डेस्क रिपोर्ट): जिले में पशु क्रूरता रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वालों पर जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त शिकंजा कसा है। शाहपुर नगर में प्रतिबंध के बावजूद भैंसों की लड़ाई ('पाड़ा टक्कर') का आयोजन करने पर शाहपुर मेला आयोजक समिति के 10 नामजद सदस्यों तथा 8 से 10 अन्य अज्ञात हेला (भैंसा) मालिकों के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश का हुआ उल्लंघन
गौरतलब है कि बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक कुमार ने कुछ दिन पूर्व ही पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत आदेश (क्रमांक 2025/5750) जारी कर जिले भर में 'पाड़ा टक्कर' के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद, दिनांक 09 नवंबर 2026 को शाहपुर नगर में मेला समिति द्वारा प्रशासनिक आदेशों को दरकिनार कर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पशुओं के प्रति अमानवीय व्यवहार किया गया।
इन नामजद आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला
प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और शाहपुर निवासी निम्नलिखित 10 आयोजकों के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) पंजीबद्ध की गई है:
वासुदेव पिता वसन्ता महाजन
प्रमोद पिता वामन अमोदे
सचिन पिता रघुनाथ मोंपारी
किरण पिता दिनकर ससाने

हुसैन शाह
शेख समिर पिता शेख इब्राहीम
इरफान पिता इकबाल खां
शोएब खां
विजय पिता वासुदेव दूदे
मुकेश पिता राजेन्द्र महाजन
8-10 अज्ञात हेला मालिक भी आरोपी
एफआईआर के विवरण के अनुसार, नामजद आरोपियों के अलावा मौके पर अपने पशुओं को लड़वाने वाले 8 से 10 अन्य अज्ञात हेला मालिकों को भी आरोपी बनाया गया है, जिनकी पहचान की जा रही है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध
आरोपियों का यह कृत्य सरकारी आदेश की अवहेलना, मानव जीवन को संकट में डालने और पशु क्रूरता की श्रेणी में पाए जाने पर पुलिस ने निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है:
धारा 223 भारतीय न्याय संहिता (BNS): लोक सेवक द्वारा विधिवत प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा करना।
धारा 125 भारतीय न्याय संहिता (BNS): ऐसा कार्य करना जिससे मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़े।
धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS): सामान्य आशय से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य।
धारा 11(1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960: पशुओं को अनावश्यक पीड़ा पहुँचाना या लड़वाना। पाया गया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
1
Sad
0
Angry
0


