बुरहानपुर जिले के छात्रावासों एवं आश्रमों पर रहेगी प्रशासन की निगरानी
बुरहानपुर जिले के छात्रावासों एवं आश्रमों पर रहेगी प्रशासन की निगरानी


छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की हो रही नियमित निगरानी
कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को सौंपे छात्रावासों के निरीक्षण के दायित्व
बुरहानपुर/ प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। विशेषकर ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
इसी उद्देश्य से कलेक्टर विवेक कुमार के निर्देशानुसार, जिले में संचालित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की निगरानी के लिए विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर छात्रावास आवंटित किए गए हैं।
निर्धारित अधिकारियों द्वारा आवंटित छात्रावासों एवं आश्रमों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारी, विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ, छात्रावासों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा ले रहे है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को शासन की मंशानुसार सभी सुविधाएं समय पर एवं सुचारू रूप से उपलब्ध हों तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने निर्देशित किया है कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने आवंटित छात्रावासों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



