आयुर्वेदिक महाविद्यालय में 6 दिवसीय सीएमई कार्यक्रम का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

आयुर्वेदिक महाविद्यालय में 6 दिवसीय सीएमई कार्यक्रम का कलेक्टर ने किया शुभारंभ
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ नई दिल्ली के द्वारा सहभागिता से जिले के पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर में 16 से 21 नवम्बर तक 6 दिवसीय सीएमई प्रोग्राम का शुभारंभ कलेक्टर विवेक कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
विदित है कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयुष पद्धति में शिक्षा, शोध और नवाचार को बढावा देने के लिए सीएमई कार्यक्रम लागू किया गया है। इस सीएमई प्रोग्राम में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित आयुर्वेद संस्थानों जैसे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, आल इण्डिया इस्ट्रीटयूट ऑफ आयुर्वेदा नई दिल्ली से संहिता सिध्दांत विषय के विशेषज्ञ अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इस सीएमई प्रोग्राम में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु मध्यप्रदेश सहित 9 राज्यों के 30 प्रतिभागी आ रहे है।
कार्यक्रम में कलेक्टर विवेक कुमार ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की शुभकामनाऐं दी एवं आयुर्वेद पद्धति का अधिक से अधिक प्रसार-प्रचार करने की बात कही। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ.अरविन्द पटेल, प्र. प्रोफेसर डॉ.उर्मिला वाक्सर, प्र.ऐसोसियेट प्रोफेसर डॉ.सूरज खोदरे सहित अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



