बुरहानपुर स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय अनियमितता का मामला, पूर्व CMHO और स्टोर इंचार्ज पर लगे गंभीर आरोप, जनसुनवाई में उठी सख्त कार्रवाई की मांग।
करोड़ो के घोटाले का आरोप
बुरहानपुर स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय अनियमितता का मामला, पूर्व CMHO और स्टोर इंचार्ज पर लगे गंभीर आरोप, जनसुनवाई में उठी स

ख्त कार्रवाई की मांग।
बुरहानपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय वर्ष 2021-2022 के दौरान हुई खरीदी में करोड़ों रुपये की भारी अनियमितता और घोटाले का मामला सामने आया है, इस मामले में तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेश सिसौदिया और स्टोर इंचार्ज कैलाश खेरनार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जनसुनवाई के दौरान समाजसेवी एवं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष (अ.जा. कांग्रेस) नितिन सदाशिव गवले ने इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज है शिकायत, अब तक नहीं हुई ठोस कार्रवाई आवेदन पत्र के अनुसार, समाजसेवी नितिन गवले द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में कुल 13,317,384/- रुपये की खरीदी में बरती गई अनियमिताओं को लेकर शिकायत की गई थी।शिकायतकर्ता का आरोप है कि क्षेत्रीय संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, इंदौर संभाग द्वारा CMHO बुरहानपुर को अपने स्तर पर जांच कराकर की गई कार्रवाई से अवगत कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई प्रभावी जांच या कार्रवाई नहीं की गई। इसी के चलते जनसुनवाई में पहुंचे आवेदक नितिन गवले ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही, वित्तीय अनियमितता और नियमों को ताक पर रखकर की गई खरीदी में संलिप्त दोषियों पर कड़ी विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि स्वास्थ्य विभाग में इस तरह की गड़बड़ियों पर लगाम लगाई जा सके।
वही जब इस सम्बन्ध मे मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ राजेंद्र वर्मा से चर्चा की गई तों उन्होंने कहा की इस सम्बन्ध मे शिकायत प्राप्त हुई है इसी मामले मे क्षेत्रीय संचालक द्वारा भी जाँच टीम बनाकर कार्यवाही के लिए लिखित आदेश दिया गया है, इसी के तहत टीम बनाकर मामले की जाँच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। कहीं ना कहीं वर्तमान सीएमएचओ डॉक्टर डॉ राजेंद्र वर्मा इस कार्रवाई को लेकर टालमटोल कर ते नजर आ रहे हैं क्यों इतने वर्षों से इस मामले को प्रशासन द्वारा ठंडे बस्ते में डाला गया है कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन को लेकर प्रश्न चिन्ह लगते नजर आ रहे हैं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0


