नशा उन्मूलन ,बाल विवाह , पास्को एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट विषय पर सेंट टेरेसा स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से हुआ कार्यशाला का आयोजन 

26 Nov 2026 - 20:26
नशा उन्मूलन ,बाल विवाह , पास्को एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट विषय पर सेंट टेरेसा स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से हुआ कार्यशाला का आयोजन 

नशा उन्मूलन ,बाल विवाह , पास्को एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट विषय पर सेंट टेरेसा स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से हुआ कार्यशाला का आयोजन 

बुरहानपुर  - म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय श्रीमती विधि सक्सेना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के मार्गदर्शन में एवं निलेश कुमार जिरेती जिला न्यायाधीश / सचिव के नेतृत्व में तथा सुश्री अनुपमा मुजाल्दे के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर द्वारा वरिष्ठ पेरालिगल वोलेंनटियर एवं कुटुंब न्यायालय परामर्श दाता महेंद्र जैन , पीएलवी डॉ. फौजिया सोडावाला ,पीएलवी डॉ किरण सिंह ,अल्मास खान पेरालिगल वोलेंनटियर एवं कुटुंब न्यायालय परामर्श दाता द्वारा सेंट टेरेसा स्कूल में विभिन्न विषयों पर विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया l 

पेरालिगल वोलेंनटियर एवं कुटुंब न्यायालय परामर्श दाता महेंद्र जैन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की जीवन में इस देश की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर स्वयं को स्वास्थ्य रखने के साथ साथ समाज व प्रान्त को भी स्वस्थ्य रखना हम सभी का दायित्व है तभी हम नशा मुक्त भारत अभियान 2025 की परिकल्पना को साकार कर सकते है l डॉ फौजिया सोडावाला ने मोटर व्हीकल एक्ट जैसे विषय पर सारगर्भित उद्बोधन देते हुए कहा की 18 वर्ष से उपर के बालक या बालिका को लायसेंस बनाकर गाडी चलाना चाहिए l लायसेंस बना लेने से विपरीत परिस्थिति में यह लायसेंस आपके लिए मददगार साबित हो सकता है l डॉ किरण सिंह ने पास्को एक्ट जैसे विषय पर संबोधित करते हुए कहा की बालक हो या बालिका आप सभी को यह बात अवश्य ध्यान रखना चाहिए अगर कोई व्यक्ति एसी जगह हाथ लगाता है जो उचित नही है उसका प्रतिकार पहली बार में ही कर देना चाहिए l एसी घटना घटने पर इसकी सुचना अपने माता पिता को देना चाहिए l अल्मास खान ने बाल विवाह जैसे विषय पर संबोधित करते हुए कहा की बालक की उम्र जब 21 वर्ष हो जाए और बालिका की उम्र 18 वर्ष हो जाए उसके पश्च्यात आपकी विवाह प्रक्रिया वैद्य मानी जाएगी l इससे पहले विवाह करना कानूनन अपराध है 

वरिष्ठ पेरालिगल वोलेंनटियर एवं कुटुंब न्यायालय परामर्श दाता महेंद्र जैन ने उक्त अवसर पर नशा मुक्त एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथाओ पर अंकुश लगाने के लिए उपस्थित युवा पीढ़ी को शपथ दिलवाई l उक्त अवसर पर सेंट टेरेसा स्कूल की प्राचार्य मोनी ग्रेस एवं प्रबंधक फादर फिलिप के साथ साथ बहुत बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राए उपस्थित थी l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन शाला की अध्यापिका श्रुती मिश्रा ने किया 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0