सेवासदन महाविद्यालय में संभागस्तरीय योग (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का भव्य समापन विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने किया पुरस्कृत
सेवासदन महाविद्यालय में संभागस्तरीय योग (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का भव्य समापन
विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने किया पुरस्कृत

बुरहानपुर। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन (म.प्र.) के तत्वावधान में सेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर द्वारा आयोजित संभागस्तरीय योग (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 का बुधवार, दिनांक 25 नवंबर 2026 को सेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर में गरिमामय समापन हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10 बजे एवं पुरस्कार वितरण समारोह शाह 4 बजे संपन्न हुआ। दोनों सत्रों की अध्यक्षता सेवासदन शिक्षा समिति, बुरहानपुर की अध्यक्ष माननीय श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में समिति सचिव माननीय श्री के. डी. पटेल उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि सेवासदन महाविद्यालय को जो भी दायित्व विश्वविद्यालय द्वारा सौंपा जाता है उसका हम सफलतापूर्वक निर्वहन करते आए हैं। हमारे लिए गर्व की बात है कि इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के बाद आगामी 1 एवं 2 दिसंबर 2026 को राज्य स्तरीय योग (महिला एवं पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन भी महाविद्यालय द्वारा किया जाना है।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में माननीय श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल एक खेल या शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। युवाओं को मानसिक एकाग्रता और तनावमुक्त जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए।
विशेष अतिथि श्री के.डी. पटेल जी ने खिलाड़ियों के अनुशासन और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हार-जीत से बढ़कर खेल भावना और निरंतर अभ्यास महत्वपूर्ण है।
क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती मनीषा पाटिल ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में मण्डलेश्वर एवं बुरहानपुर की टीम तथा महिला वर्ग में मण्डलेश्वर, खण्डवा, बड़वानी एवं बुरहानपुर की टीम सम्मिलित हुईं। योग प्रतियोगिता में सूर्य नमस्कार के साथ अनिवार्य आसनों में पच्छिमोत्तासन, पूर्णधनुर्रासन, कर्णपिडासन, सर्वांगासन एवं गरूडासन एवं वैकल्पिक आसन में चार आसनों में विद्यार्थियों ने अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निर्णायकों - डाॅ. धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर, चेयरमेन चयन समिति (मण्डलेश्वर), सदस्य डाॅ. गगन कुमार चौधरी (खरगोन), श्री प्रकाश इंगले (इंदौर), प्रो. पंकज महाजन योगाचार्य, प्रो. शुभम दुबे, योगाचार्य द्वारा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग में विजेता शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर की टीम एवं उपविजेता सेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर टीम रही। साथ ही महिला वर्ग में विजेता एस.एन. काॅलेज खण्डवा एवं उपविजेता शासकीय महाविद्यालय मण्डलेश्वर की टीम रही।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक कुलदीप सिंह फरे, पुरूष वर्ग में चयन समिति के चेयरमेन डाॅ. अमित अब्राहम, सदस्य डाॅ. दिनेश कैथवास, डाॅ. सुशील माहेश्वरी एवं महिला वर्ग चयन समिति के चेयरमेन डाॅ. धर्मेन्द्रंसिंह , सदस्य डाॅ. गगन कुमार, डाॅ. मीना राठौर की महती भूमिका रही।
समारोह के अंत में अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर भारत रावल ने किया तथा आभार प्रदर्शन क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती मनीषा राजेन्द्र पाटील ने माना। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



