पुलिस अधीक्षक  आशुतोष बागरी ने बाइक से किया शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण  नगर पुलिस अधीक्षक  विनोद सिंह कुशवाहा के साथ प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों का लिया जायजा, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के दिए निर्देश

25 Nov 2026 - 01:31
Updated: 1 hour ago
पुलिस अधीक्षक  आशुतोष बागरी ने बाइक से किया शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण   नगर पुलिस अधीक्षक  विनोद सिंह कुशवाहा के साथ प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों का लिया जायजा, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक  आशुतोष बागरी ने बाइक से किया शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण 

नगर पुलिस अधीक्षक  विनोद सिंह कुशवाहा के साथ प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों का लिया जायजा, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी ने नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाहा के साथ बाइक पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौराहों का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने जय स्तंभ, मंडी चौराहा, सुभाष चौक, गांधी चौक, कमल चौक एवं शिवकुमार प्रतिमा क्षेत्र सहित प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर यातायात की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्गों पर वाहनों की आवाजाही, यातायात के दबाव, पार्किंग व्यवस्था एवं आवागमन में आने वाली संभावित समस्याओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए—

शहर के प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात पुलिस की प्रभावी ड्यूटी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई की जाए।

बाजार क्षेत्रों में यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण एवं सड़क पर सामान रखने की स्थिति में संबंधित विभागों से समन्वय कर व्यवस्था बनाई जाए।

प्रमुख चौराहों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात किया जाए।

दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जाए।

आम नागरिकों एवं व्यापारियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से शहर की यातायात व्यवस्था एवं प्रमुख चौराहों पर आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था केवल विशेष अवसरों पर ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से प्रभावी रखी जाए, ताकि आम नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्रीमती नीता देअरवाल, थाना प्रभारी यातायात श्री राजेश बारवाल एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0