शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस एवं आरटीओ विभाग की संयुक्त कार्रवाई

26 Nov 2026 - 20:49
शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस एवं आरटीओ विभाग की संयुक्त कार्रवाई

शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस एवं आरटीओ विभाग की संयुक्त कार्रवाई

व्यस्ततम मार्गों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया, दुकान के बाहर सामान नहीं रखने की दी समझाइश

बिना दस्तावेज वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर वाहन मालिकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं अपने वाहनों के दस्तावेज बनवाने हेतु दि समझाइए

बुरहानपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा आम नागरिकों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर  विवेक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में यातायात पुलिस एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों पर यातायात पुलिस एवं आरटीओ विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जय स्तंभ, टेंपो स्टैंड, मंडी चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक एवं कमल चौक सहित प्रमुख क्षेत्रों में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सड़क एवं फुटपाथ पर रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को समझाइश

दी गई।

दुकानदारों को अपनी दुकान का सामान दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर रखने की समझाइश दी गई।

सड़क एवं फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए गए।

आम नागरिकों एवं राहगीरों के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध रखने की अपील की गई।

दुकानदारों को बताया गया कि सड़क पर सामान रखने से यातायात बाधित होता है तथा पैदल चलने वाले नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की समझाइश दी गई।

बिना दस्तावेज वाहनों पर चालानी कार्रवाई

अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वाहन चेकिंग भी की गई। इस दौरान आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील

बुरहानपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करता है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। व्यापारी अपनी दुकानों का सामान दुकान के बाहर सड़क अथवा फुटपाथ पर न रखें तथा वाहन चालक सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन, यातायात पुलिस एवं आरटीओ विभाग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कार्रवाई में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक  राजेश बारवाल, आरटीओ  राजेश गुप्ता सहायक आरटीओ सी.एस बाथम, एवं पुलिस एवं आरटीओ विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0