संविधान दिवस पर ग्राम सिरपुर में विविध आयोजन, डॉ. बाबा साहेबअंबेडकर को किया गया नमन

28 Nov 2026 - 00:25
संविधान दिवस पर ग्राम सिरपुर में विविध आयोजन, डॉ. बाबा साहेबअंबेडकर को किया गया नमन

संविधान दिवस पर ग्राम सिरपुर में विविध आयोजन, डॉ. बाबा साहेबअंबेडकर को किया गया नमन

सिरपुर। संविधान दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के अंतर्गत ग्राम सिरपुर में उत्साह और गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और उन्हें नमन करते हुए की गई। वक्ताओं ने संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। उन्होंने जोर दिया कि अधिकारों के साथ-साथ अपने संवैधानिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री दिनेश मोहन पाटिल, मंडल महामंत्री शुभम चौकसे, वरिष्ठ नेता अरुण पाटिल, शालिक पाटिल, अजय जाधव, विजय पाटिल और गणेश इंगले सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता व भाईचारे को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लि

या।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0