निंबोला पुलिस द्वारा लापता /अपहृत बालिका को गुजरात से सकुशल ढूंढ कर किया परिवार के सुपुर्द।
निंबोला पुलिस द्वारा लापता /अपहृत बालिका को गुजरात से सकुशल ढूंढ कर किया परिवार के सुपुर्द।

गुमशुदा बालिका को देखकर परिवार के चेहरे पर आई खुशी।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे , नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में बच्चों की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
दिनांक 13/11/2026 को फरियादी निवासी धूलकोट ने थाना हाजीर आकर सूचना दी कि उसकी लड़की कहीं बिना बताए चली गई है। जिसे रिश्तेदारों एवं आसपास तलाश कर नहीं पता चला फरियादी की रिपोर्ट पर थाना निंबोला पर अप क्र 386/26 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया
थाना प्रभारी निंबोला उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर त्वरित कार्रवाई और सटीक मुखबिरी के चलते
लापता /अपहृत हुए बालिका को सूरत गुजरात से सकुशल ढूंढ कर किया परिवार के सुपुर्द इस सफल ऑपरेशन चौकी प्रभारी धूलकोट उनि कमल मोरे प्र.आर पूजा बोरासी की मुख्य भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



