मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत थाना लालबाग में आयोजित हुआ जनसंवाद एवं शिकायत निराकरण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत थाना लालबाग में आयोजित हुआ जनसंवाद एवं शिकायत निराकरण कार्यक्रम

डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने आवेदकों से किया सीधा संवाद, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2026 से प्रारंभ किए गए 'मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान' के अंतर्गत आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला बुरहानपुर के थाना लालबाग में जनसंवाद एवं शिकायत निराकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीआईजी ने आवेदकों से किया सीधा संवाद
कार्यक्रम के दौरान डीआईजी सुश्री सिमाला प्रसाद ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के आवेदकों से सीधे चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक शिकायत की प्रकृति, आवेदकों की समस्याओं एवं अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए निराकरण योग्य शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया साथ ही तीन प्रकरणों की सुनवाई के दौरान अपराध घटित होना पाए जाने पर तत्काल संबंधित अपराध पंजीबद्ध कराए गए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लिया जाए। शिकायतकर्ता की बात धैर्यपूर्वक सुनकर तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए तथा शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।
प्रत्येक शिकायतकर्ता से सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उसकी समस्या को गंभीरता से सुना जाए।
शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न किया जाए।
शिकायतों का केवल औपचारिक निराकरण न करते हुए आवेदक की संतुष्टि एवं समस्या के वास्तविक समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए।
लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का प्रमुख उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों को सुनना, उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बनाना है।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा अभियान के अंतर्गत निरंतर जनसंवाद एवं शिकायत निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि प्रत्येक फरियादी को सहजता से अपनी बात रखने का अवसर मिले तथा उसे समय पर न्यायोचित समाधान प्राप्त हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0



