खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर नमूने लिए, खाद्य पदार्थ जब्त एवं नष्ट करवाए

खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर नमूने लिए, खाद्य पदार्थ जब्त एवं नष्ट करवाए

बुरहानपुर/जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंडी बाजार स्थित अमृत डेयरी से घी एवं पनीर के नमूने लिए। साथ ही 15 किलो पनीर मौके पर नष्ट करवाया तथा 15 किलो घी जब्त किया। मंडी बाजार स्थित रईस जलेबी से मावा एवं सिंधी बस्ती स्थित शालीमार कोल्ड ड्रिंक से पनीर का नमूना लिया गया। मदीना स्वीट्स एवं रहमानिया होटल का निरीक्षण कर कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं फेमस मिल्क डेयरी पर बाहर से आया लगभग 50 लीटर दूध नष्ट करवाया गया। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
