मारवाड़ी युवा मंच की प्रथम प्रांतीय सभा बुरहानपुर में संपन्न ,नवीन पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

मारवाड़ी युवा मंच की प्रथम प्रांतीय सभा बुरहानपुर में संपन्न ,नवीन पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

बुरहानपुर । मारवाड़ी युवा मंच एवं चेतना महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मध्यप्रदेश प्रांत की प्रथम प्रांतीय सभा का आयोजन शहर के एक निजी होटल में किया गया। मारवाड़ी युवा मंच के नवीन प्रांतीय अध्यक्ष एवं बुरहानपुर मंच के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम टिबड़ेवाल के नेतृत्व में आयोजित सभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच के प्रचार मंत्री रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि सभा में समाज सेवा के नए कार्यों को प्रारंभ करने, संगठन की गतिविधियों का विस्तार करने तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मंच की नई शाखाएं गठित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान फोपनार, खंडवा एवं हरदा में शीघ्र ही मारवाड़ी युवा मंच की नई शाखाएं प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

सभा में मंच एवं चेतना महिला शाखा के सक्रिय सदस्यों के साथ साथ रूपल मूंदड़ा को राष्ट्रिय स्तर एवं प्रांतीय स्तर पर विभिन्न दायित्व सौंपे गए। इसमें श्रीकिशन मूंदड़ा को प्रांतीय उपाध्यक्ष, गोविंद देवड़ा को प्रांतीय सचिव, दिलीप कासलीवाल को प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं प्रिंस सेठिया को सहसचिव नियुक्त किया गया। वहीं प्रांतीय सहसंयोजक समिति में महेंद्र परिक, रविंद्र गुप्ता एवं लक्ष्मण मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही समाज सुधार प्रकल्प के लिए प्रदीप कसेरा, युवा विकास के लिए प्रियंक भंडारी, नारी चेतना के लिए वर्षा लाड तथा अमृत धारा प्रकल्प के लिए गौरव अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया। प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम टिबड़ेवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच बुरहानपुर के अध्यक्ष शुभम जैन एवं चेतना महिला शाखा की अध्यक्ष रानी पारीक ने संगठन की गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा कार्यों को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष , पूर्व अध्यक्ष , कार्यकारिणी सदस्य ,चेतना महिला की कार्यकारिणी सदस्या उपस्थित थी ll,कार्यक्रम का सफल संचालन रविंद्र गुप्ता ने किया। आभार सचिव दिलीप कासलीवाल एवं प्रांतीय सचिव गोविंद देवड़ा ने व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
