धार: 65 लाख की सैलरी और ₹2.41 करोड़ से अधिक का काला साम्राज्य! नालछा समिति प्रबंधक के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

04 Nov 2026 - 14:33
धार: 65 लाख की सैलरी और ₹2.41 करोड़ से अधिक का काला साम्राज्य! नालछा समिति प्रबंधक के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

धार: 65 लाख की सैलरी और ₹2.41 करोड़ से अधिक का काला साम्राज्य! नालछा समिति प्रबंधक के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

धार: 65 लाख की सैलरी और ₹2.41 करोड़ से अधिक का काला साम्राज्य! नालछा समिति प्रबंधक के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 साल की नौकरी में प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर ने बनाई आय से 271% अधिक संपत्ति, JCB, आलीशान मकान और एकड़ जमीन का खुलासा।

धार/इंदौर

मध्य प्रदेश के धार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, नालछा के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम ने तड़के एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में प्रबंधक की ज्ञात कानूनी आय से 271.46% अधिक संपत्ति (अनुपातहीन संपत्ति) का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

3 ठिकानों पर एक साथ लोकायुक्त की दबिश

इंदौर लोकायुक्त की तीन अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के तीन ठिकानों—ग्राम सोडपुर (धार), नालछा और मांडव पर एक साथ छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से विभाग और स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया।

20 साल की सेवा में जुटाया करोड़ों का साम्राज्य

लोकायुक्त की शुरुआती जांच के अनुसार:

  कुल सेवाकाल: लगभग 20 वर्ष

 वैध आय (सैलरी) करीब ₹65 लाख

 मिली कुल संपत्ति/खर्च वैध आय की तुलना में ₹2.41 करोड़ (₹2,41,45,000) से अधिक की संपत्ति अर्जित पाई गई।

उजागर हुई प्रमुख संपत्तियों का ब्योरा:

 संपत्ति का प्रकार स्थान , विवरण , अनुमानित कीमत 

आलीशान दो मंजिला मकान ग्राम सोडपुर (2,400 वर्गफीट निर्मित क्षेत्र) ₹97 लाख व्यावसायिक भवन मांडव रोड-सोडपुर तिराहा, नालछा (1,350 वर्गफीट) ₹20 लाख  कृषि भूमि (पत्नी के नाम) ग्राम सोडपुर (0.645 हेक्टेयर) ₹8 लाख , कृषि भूमि (पत्नी के नाम) ग्राम मांडव (2.526 हेक्टेयर) ₹42 लाख 

 वाहन व कृषि उपकरण JCB, महिंद्रा ट्रैक्टर, TUV, ऑल्टो, बुलेट एवं कृषि यंत्र ₹53 लाख 

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 13(1)(B) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कार्रवाई कर रही टीम के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के बैंक खातों, लॉकरों और अन्य संपत्तियों के दस्तावेजों की विस्तृत जांच जारी है, जिससे और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0