मंदसौर के काचरिया चंद्रावत में अवैध शराब जब्त:60 लीटर कच्ची शराब मिली, 300 लीटर महुआ लहान नष्ट; एक आरोपी गिरफ्तार

18 Oct 2026 - 23:20
0 0
मंदसौर के काचरिया चंद्रावत में अवैध शराब जब्त:60 लीटर कच्ची शराब मिली, 300 लीटर महुआ लहान नष्ट; एक आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर जिले में अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को पिपलियामंडी पुलिस ने काचरिया चंद्रावत गांव में छापा मारा। यहां हाथ भट्टी से बनाई जा रही 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। पुलिस ने मौके पर शराब बनाने के लिए रखा करीब 300 लीटर महुआ लहान भी खत्म कर दिया। इस दौरान देवेंद्र पिता ओमप्रकाश बावरी, निवासी बंड पिपलिया को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी विक्रम सिंह इनवे और चौकी प्रभारी रीतेश डामोर की देखरेख में हुई। पुलिस इलाके में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है। हाल ही में सागर में जहरीली शराब से कई लोगों की जान गई थी। इसके बाद से अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। मंदसौर पुलिस भी ऐसे अड्डों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

Comments (0)

User