अर्चना चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर के चार तालाबों के सुदृढ़ीकरण को मिली स्वीकृति, 4.82 करोड़ होंगे खर्च

27 Oct 2026 - 12:52
2
अर्चना चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर के चार तालाबों के सुदृढ़ीकरण को मिली स्वीकृति, 4.82 करोड़ होंगे खर्च

अर्चना चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर के चार तालाबों के सुदृढ़ीकरण को मिली स्वीकृति, 4.82 करोड़ होंगे खर्च

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के प्रयासों के परिणामस्वरूप बुरहानपुर जिले की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा जिले के भोलाना, देव्हारी, धामनगांव एवं ईच्छादेवी तालाबों के मरम्मत, सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्स्थापन (आरआरआर) कार्यों के लिए कुल 4 करोड़ 82 लाख 91 हजार की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। इन कार्यों से जल संरचनाओं को बेहतर बनाने और किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

भोलाना तालाब के लिए 1 करोड़ 23 लाख 40 हजार, देव्हारी तालाब के लिए 1 करोड़ 20 लाख 85 हजार, धामनगांव तालाब के लिए 1 करोड़ 99 लाख 37 हजार तथा ईच्छादेवी तालाब के लिए 39 लाख 29 हजार की अनुमानित लागत निर्धारित है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने तथा जल संरचनाओं की स्थिति और उपयोगिता बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। भोलाना, देव्हारी, धामनगांव एवं ईच्छादेवी तालाबों के मरम्मत, सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्स्थापन कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से जल प्रबंधन को मजबूती मिलने के साथ किसानों को दीर्घकालीन लाभ मिलने की उम्मीद है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस जिले में किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं और अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त जल संरचनाओं के पुनर्स्थापन का विषय लगातार शासन के समक्ष उठाती रही हैं। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप पूर्व में भी जिले के विभिन्न बैराजों के विशेष मरम्मत एवं पुनर्स्थापन कार्यों के लिए महत्वपूर्ण प्रशासकीय स्वीकृतियां प्राप्त हुई हैं। वर्ष 2023 में 22 से 24 अगस्त के दौरान हुई रिकॉर्ड अतिवृष्टि से बुरहानपुर जिले के कई बैराजों को क्षति पहुंची थी। इससे उनकी जल संग्रहण क्षमता प्रभावित हुई और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। किसानों की समस्याओं को देखते हुए श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष क्षतिग्रस्त बैराजों की मरम्मत के लिए आवश्यक वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान करने का विषय प्रमुखता से उठाया।

इसी क्रम में बोदरली बैराज, रायसेना बैराज, खोखरी बैराज क्रमांक-02 एवं रेहटा-नीमगांव बैराज के विशेष मरम्मत कार्यों के लिए 2 करोड़ 92 लाख 21 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके बाद बख्खारी बैराज के विशेष मरम्मत एवं पुनर्स्थापन कार्यों के लिए 2 करोड़ 84 लाख 34 हजार तथा तारापाटी बैराज के विशेष मरम्मत कार्यों के लिए 1 करोड़ 96 लाख 82 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली। अब चार तालाबों के कार्यों से जिले की सिंचाई अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में आगे प्रगति होगी।

जल संरचनाओं के सुधार से किसानों को मिलेगा लाभ

भोलाना, देव्हारी, धामनगांव एवं ईच्छादेवी तालाबों के मरम्मत, सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्स्थापन कार्यों से जल संरचनाओं की स्थिति बेहतर बनाने और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। इससे कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता में सुधार होने की उम्मीद है। बेहतर जल प्रबंधन कृषि उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देने में सहायक होगा।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने जिले की सिंचाई परियोजनाओं के लिए सहयोग प्रदान करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य शासन के सहयोग से बुरहानपुर जिले की सिंचाई व्यवस्था को निरंतर मजबूती मिलेगी और किसानों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

दिनांक:- 26 अक्टूबर 2026