बुरहानपुर के खामनी गांव में मां वैष्णो देवी धाम की तर्ज पर बनाए गए नए धार्मिक स्थल और योगेश मोतेकर की प्रेरणा

बुरहानपुर के खामनी गांव में मां वैष्णो देवी धाम की तर्ज पर बनाए गए नए धार्मिक स्थल और योगेश मोतेकर की प्रेरणा
बुरहानपुर में कटरा जैसी आस्था! खामनी गांव में 3 किमी की यात्रा कर भक्त कर रहे हैं मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन साथ में कर रहे 51 शक्तिपीठ के भी दर्शन
खामनी गांव में बने यात्रा मार्ग, प्राकृतिक दृश्य और श्रद्धालुओं की भीड़
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के खामनी गांव में भक्तों की आस्था का एक अद्भुत केंद्र बनकर तैयार हुआ है साथ ही 51 शक्ति पीठ के दर्शन होते हैं बिल्कुल जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम की तर्ज पर, खामनी गांव में भी मां वैष्णो देवी की पिंड, चरण पादुका और नौग्रहों को विराजमान किया गया है। भक्तों के लिए माता के दर्शन हेतु 3 किलोमीटर का एक विशेष यात्रा मार्ग तैयार किया गया है, जिसे पूरा करने के बाद श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचते हैं। यहां आने वाले भक्तों को बिल्कुल वैसा ही अहसास होता है, जैसा उन्हें कटरा में माता के दर्शन के दौरान होता है।
इस 3 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर भक्तों को कटरा की तर्ज पर ही एक के बाद एक कई पवित्र पड़ावों के दर्शन होते हैं। रास्ते में बाणगंगा, चरण पादुका, अर्धकुमारी, मां वैष्णो देवी का मुख्य भवन और भैरव बाबा के दर्शन का सौभाग्य भक्तों को मिलता है, जिसके बाद वे माता के मुख्य दर्शन करते हैं।
योगेश मोतेकर (आयोजक एवं भक्त)
"मैंने कई सालों तक मां वैष्णो देवी धाम कटरा जाकर दर्शन किए और वहां यह महसूस किया कि कई बड़े और बुजुर्ग लोग, जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, वे लंबी यात्रा के दौरान बीमार हो जाते हैं। यहीं से मुझे अपने गांव में माता को विराजमान करने की प्रेरणा मिली। मैंने अपने निवास ग्राम में मां की चरण पादुका, 51 शक्ति पीठ और पिंड को स्थापित किया है। साथ ही, उसी तर्ज पर 3 किलोमीटर का यात्रा मार्ग बनाया है ताकि भक्त आसानी से माता के दरबार में पहुंच सकें। योगेश मोतेकर ने कहा कि खामनी ग्राम में महाराष्ट्र के अन्य जिलों से भी भक्तगण महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में भक्तगण दर्शन के लिए आ रहे हैं हमारी समिति द्वारा साल 2025 से यहां शारदीय नवरात्रि में मेले का आयोजन और दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। पिछले साल करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए थे, और इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 7 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।"
माता के दरबार में उमड़ी भीड़,
बुजुर्गों और उन श्रद्धालुओं के लिए जो स्वास्थ्य कारणों से कटरा की लंबी यात्रा करने में असमर्थ हैं, बुरहानपुर का यह खामनी धाम किसी वरदान से कम नहीं है। यही वजह है कि यहां लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है और यह स्थान बुंदेलखंड व मध्य प्रदेश का एक प्रमुख आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। समिति द्वारा दर्शन के करने के लिए जो भक्तगण आ रहे हैं उनके लिए भी जगह-जगह पानी की व्यवस्था पंखों की व्यवस्था भी रखी गई है और प्रशासन द्वारा आपातकाल से निपटने के लिए जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है और मां की गुफा में पंखे भी लगाए गए हैं जिसके कारण किसी श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो
बाइट:-3) माता के दर्शन करणे पोहोचे भक्तगण महिला एवं पुरुष
Comments (0)