कचरा प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण, “गंदगी पर स्वच्छता की जीत का लें संकल्प, विजय सुनिश्चित होगी”-अर्चना चिटनिस

कचरा प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण, “गंदगी पर स्वच्छता की जीत का लें संकल्प, विजय सुनिश्चित होगी”-अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ नगर निगम के कचरा प्रबंधन संयंत्र (एमआरएफ प्लांट) का निरीक्षण कर कचरे के पृथक्करण, प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण एवं निस्तारण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वच्छता के प्रयासों को प्रभावी बनाने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
श्रीमती चिटनिस ने कहा, “जिस प्रकार दशहरा अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है, उसी प्रकार हम सभी मिलकर गंदगी पर स्वच्छता की जीत का संकल्प लें, तो विजय सुनिश्चित होगी।” उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने संयंत्र में कचरे के पृथक्करण और उसके वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को शुरुआत में ही अलग-अलग करना आवश्यक है। गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू सैनिटरी कचरा तथा घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग रखने से उसके उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण में सुविधा होती है। इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
*प्रतिदिन 55 से 56 टन कचरे का प्रबंधन*
बुरहानपुर नगर में प्रतिदिन लगभग 55 से 56 टन कचरा उत्पन्न होता है। सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए 50 टन प्रतिदिन क्षमता की ट्रॉमल मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जबकि गीले कचरे से खाद तैयार करने की प्रक्रिया में लगभग 45 से 55 दिन लगते हैं। कचरा प्रबंधन की क्षमता बढ़ाने के लिए 70 टन प्रतिदिन क्षमता की नई सॉर्टिंग मशीन एवं कन्वेयर बेल्ट लगाने की योजना भी है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। घरों में ही कचरे का पृथक्करण करें, कचरा संग्रहण वाहनों को अलग-अलग कचरा सौंपें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं। नागरिकों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को साकार करते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बुरहानपुर का निर्माण किया जा सकता है।
अवलोकन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, नगर निगमाध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव, संभाजीराव सगरे, आशीष शुक्ला, हेमंत महाजन, फहीम हाशमी, विनोद पाटिल, गौरव शिवहरे, जफर भाई फु्रटवाले,एजाज अशरफी, इनाम अंसारी, मोहम्मद रफीक, हफीज मंसूरी, आसिफ खान, एफाज मीर, शाहिद बंदा, गुलाम मुस्तुफा (बाबा), सैयद ईशहाक, हमीद डायमंद, चिंतामन महाजन, लराज नावानी, विजय शेवाड़े, रूद्रेश्वर एंडोले, श्रीमती उमा कपूर, विपुल कानूनगो, शिवकुमार पासी, सुमित वारूड़े, रवि गुप्ता, किशोर कामठे, शाकिर साहब, अजहर-उल-हक, श्रीमती सावित्री बत्रा, श्रीमती संध्या कदवाने, श्रीमती सुधा चौकसे, दुर्गेश शर्मा, राजकुमार वाघ, अमोल भगत, चिंटू राठौर, श्रीमती रत्ना बारी, श्रीमती रीना महाजन, प्रभाकर चौधरी, श्रीमती ममता दुबे, श्रीमती दीपिका सोनी, प्रसाद उमाले, अमित परमेकर, आकाश चौधरी एवं प्रशांत रावतोले सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
दिनांक:- 21 अक्टूबर 2026
Comments (0)