वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने आयोजित किया गरबा-डांडिया रास, विजेताओं को किया पुरस्कृत
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने आयोजित किया गरबा-डांडिया रास, विजेताओं को किया पुरस्कृत
बुरहानपुर में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई, बुरहानपुर द्वारा लालबाग स्थित इंद्र नगर के मां अन्नपूर्णा माता मंदिर परिसर में गरबा-डांडिया रास एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक गरबा-डांडिया के माध्यम से नवरात्रि का उत्सव मनाया।
महिला इकाई की सचिव भावना जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैश्य समाज बुरहानपुर के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल तथा विशेष अतिथि महामंत्री रामकुमार अग्रवाल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया । इसके पश्चात प्रतियोगिताओं के निर्णायक पुष्पा मूंदड़ा, योजना देवड़ा एवं अंजली पिम्पलीकर का महिला इकाई की अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा शाल, श्रीफल एवं मोती की माला भेंट कर स्वागत किया गया।
Comments (0)