महाराष्ट्र के साठ सदस्यीय झांसा पत्र दल ने भव्य प्रस्तुति कर काशी में आमजन का मनमोहा
प्रकाश आचार्य की रिपोर्ट
Varanasi : आसभैरो स्थित अग्रवाल भवन में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने 17 वें श्री गणेश उत्सव समारोह के अन्तिम दिन शनिवार को सुबह लालबाग के राजा श्री गणेश जी का समिति के संरक्षक मानिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे सहित सभी पदाधिकारियों ने विधिवत श्रृंगार किया । तथा श्री गणेश जी को प्रिय मोदक का भोग लगाया गया। श्री खुण्टे जी महाराज ने विधिवत पूजा सम्पन्न कराई। तत्पश्चात् समिति के पदाधिकारियों व अतिथिगणों ने महाआरती की।

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित दिलीप जावलकर के नेतृत्व में महाराष्ट्र के तासगांव सांगली से आये साठ सदस्यीय झांसा पतक दल ने विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन कर आमजनों का मनमोह लिया। सभी भक्त गण सफेद वस्त्र व मराठी टोपी लगाए गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ चल रहे थे। लालबाग के राजा श्री गणेश जी को विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया था। गणपति महाराज सभी भक्त को आशीर्वाद देते रहे।

शोभा यात्रा आसभैरो से प्रारंभ होकर चौक, विश्वनाथ मंदिर, बांस फाटक, गोदौलिया , गिरजाघर , लक्सा होते हुए लक्ष्मी कुण्ड पहुंचा लक्ष्मी कुण्ड पर पूजा समिति के अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना हजारे व कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने श्री गणेश जी की पुनः विधिवत पूजा अर्चना व आरती की। संरक्षक मानिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल सुहास पाटिल ने सभी पदाधिकारियों की तरफ से श्री गणेश जी से अगले साल पुनः आने का निमंत्रण दिया। विसर्जन विधिसम्मत किया गया।

शुक्रवार को सौभाग्य की कामना करते हुए महिलाओं ने हल्दी कुमकुम एक-दूसरे को लगाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जिसमें वेदांशी (प्रथम), दिव्यांशी (द्वितीय),उपी (तृतीय),माही ने विशेष स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि कोहिनूर मिसेज इंडिया इण्टरनेशनल वंदना सिंह ने अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सभी प्रतिभागियो को सम्मानित किया। डांस प्रतियोगिता में क्रमश : दिव्यांशी सिंह (प्रथम), भावना सिंह (द्वितीय),श्रेयषी मिश्रा व स्वीकृति सेठ(तृतीय) वही आद्या यादव ने विशेष स्थान प्राप्त किया। समिति के मानिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, आंनद सूर्यवंशी, अन्ना मोरे ,हनुमान शिंदे ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
समारोह का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ ने किया।
शोभा यात्रा में सर्वश्री मानिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, अशोक शिंदे, निखिल पाटिल, प्रकाश मिशाल, संतोष शिंदे,रवि सेठ, हेमंतराव मोरे, चंद्रशेखर शिंदे, सोनू सेठ, सुभाष जगताप, विनोद जाधव, रवि सरार्फ,कृष्ण कुमार सेठ,कमल कुमार सिंह, किशोर कुमार सिंह,राजू वर्मा,उमा शंकर कसेरा,सतीश कुमार सिंह, संजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।