सीबीगंज:- परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्टील फैक्ट्री में काम कर रही एक महिला का दुपट्टा मशीन में फंस गया। जिससे महिला की मौत हो गई। हालांकि उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। महिला को खाना बनाने पर नौकरी पर रखा गया था। मगर उससे मशीन पर भी काम लिया जाने लगा। इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पति की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। फैक्ट्री सत्ता पक्ष के एक महानगर अध्यक्ष के रिश्तेदार की बताई जाती है। सो भाजपाई भी एकजुट होकर थाने पहुंच गए और समझौतों के लिए मृतका के परिवार पर दवाव बनाने लगे। सांय में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
भोजीपुरा के गांव मुड़िया चेतराम की रहने वाली वेवा महिला कुसुम (35) पत्नी स्वर्गीय घनश्याम सिंह साहू परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक स्थित जे के इंडस्ट्री में बिगत दो वर्षों से खाना बनाने की नौकरी कर रही थी। इसी दौरान उससे फैक्ट्री की मशीनों पर भी काम लिया जाने लगा। दोपहर में करीब दो बजे वह फैक्ट्री में कील बनाने वाली मशीन पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा मशीन में फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए फैक्ट्री प्रबंधन में उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के परिवारजन भी मौके पर पहुंच गए। उधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर मृतक के परिजनो ने घटना की तहरीर सीबीगंज थाने पर दी। इधर सूचना मिलते ही एक जुट होकर भाजपाई व फैक्ट्री मालिक भी थाने पहुंच गए और मृतका के परिजनों पर समझौता कराने के लिए दबाव बनाने लगे। सांय में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया। मृतका के दो बेटे आर्यन (10) विनीत (8) व एक बेटी अंजलि (14) है। समझौते में लड़की की शादी के लिए तीन लाख रूपये की एफडी व दोनों बेटों के नाम एक एक लाख रुपये की एफडी की जाएगी। साथ मृतका के अंतिम संस्कार के लिये भी फैक्ट्री मालिक ने अपनी तरफ से कुछ आर्थिक मदद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *