आत्मा प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट
वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर अदलहाट के महुआबारी गांव को जाने वाली मार्ग के सामने शुक्रवार की सुबह टहलने निकली महिला की एम्बुलेंस के टक्कर से मौत हो गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव निवासी भुल्लन देवी 52 पत्नी लक्ष्मण सिंह शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे घर से टहलने निकली थी। जैसे ही गांव से कुछ दूर पहुची। तभी अहरौरा से वाराणसी की ओर जा रही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र रामधनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात एम्बुलेंस के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मृतक को तीन पुत्र है। बड़े पुत्र की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।