इंडिया लाइव न्यूज़ 24 मिर्ज़ापुर आत्मा प्रसाद त्रिपाठी
चुनार कोतवाली क्षेत्र के प्रेमापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दिया। फायरिंग में ट्रैक्टर चालक गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने जख्मी चालक को चुनार अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे सीओ चुनार रामानंद राय ने घटना की छानबीन की। वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी अजीत सिंह की प्रेमापुर गांव में जमीन है। वह शनिवार की सुबह ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह 45 के साथ जमीन की जुताई करा रहे थे। इस दौरान विपक्षी मौके पर पहुंच गए। विपक्षी ने खेत जुताई करने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विपक्षियों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दिया। गोली ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह के सिर में लगने से जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन में चुनार अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर चुनार पुलिस पहुँच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। चुनार सीओ रामानंद राय ने बताया कि जमीनी विवाद में लाइसेंसी बंदूक से गोली चली है। जिसका छर्रा ट्रैक्टर चालक को लगा है। वह चुनार के एक अस्पताल में भर्ती है। मामले की छानबीन की जा रही है।