भदोही में साइबर सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु समस्त थानों पर बनाया गया है साइबर हेल्प डेस्क

राजेश जायसवाल भदोही

प्रेस नोट
भदोही पुलिस
√साइबर सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु समस्त थानों पर बनाया गया है साइबर हेल्प डेस्क
√साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों को साइबर एक्सपर्ट द्वारा दिया गया प्रशिक्षण
√साइबर शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया की दी गई जानकारी
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में आमजन के साइबर सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर साइबर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। जिसमें थाना स्तर पर कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
आज दिनांक-19.04.2022 को साइबर हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मचारियों को साइबर क्राइम की जानकारी देने व कार्य कुशलता हेतु साइबर एक्सपर्ट द्वारा कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। थाना स्तर पर प्राप्त हो रही साइबर फ्रॉड की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया से भी अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश सहित जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *