भदोही के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

ज्ञानपुर,भदोही : भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शुक्रवार को भदोही जनपद के नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा की घोषणा होते ही कस्बे से लेकर भाजपा कार्यालय तक दो दर्जन स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।

भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। स्वागत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी हित और 2024 चुनाव में पार्टी का ध्वज लहराने के लिए सक्रिय रहने को कहा।
भाजपा के जनपद भदोही के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की सूची जारी होते ही जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है ‌। जगह-जगह रोककर फूल मालाओं से लाद कर उनका स्वागत किया गया।

Also Read :भदोही के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष भदोही दीपक मिश्रा के यहां पहले से मौजूद ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे सहित उनका हर्षध्वनि से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि हम सभी को मिशन 2024 में अभी से जुटकर पार्टी का पुन: परचम लहराने की दिशा में काम करना होगा।

इस मौके पर भाजपा विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, ज्ञानपुर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता,सभासद रंजीत पटवा, सतीश कुमार, मुकेश सेठ,आशीष आदि सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्तागण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *