झारखंड से राजस्थान जा रहे कंटेनर से पकड़ी गई डेढ़ करोड़ का अफीम

आत्मा प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट


झारखंड से राजस्थान जा रहा कंटेनर में लदा डेढ़ करोड़ का अफीम पकड़ाया, एक गिरफ्तार

झारखंड से राजस्थान जा रहा कंटेनर में लदा डेढ़ करोड़ का अफीम अहरौरा पुलिस ने हनुमान घाटी से पकड़ लिया। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। कंटेनर से लगभग 30 कुंतल अफीम बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि झारखंड से चालक कंटेनर में अफीम लादकर राजस्थान की ओर जा रहा है। सूचना पर अहरौरा पुलिस हनुमान घाटी पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। चेकिंग के दौरान तभी एक कंटेनर आता दिखाई पड़ा। पुलिस को देख चालक कंटेनर छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। कंटेनर से पुलिस ने अफीम बरामद किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कंटेनर से लगभग 30 कुंतल अफीम बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। पुलिस मुख्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *