चुनार मेड़िया पुल से महिला ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
मिर्जापुर संवाददाता आत्मा प्रसाद त्रिपाठी
चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया पक्का पुल से सोमवार की सुबह एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मल्लाहो को लगाकर तलाश शुरू करा दी है। लेकिन गंगा में कूदी महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चला। सुबह लगभग 11 बजे चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया पक्का पुल से एक 30 वर्षीय महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। महिला के गंगा में छलांग लगाते ही आस पास के लोगों ने तत्काल चुनार पुलिस को सूचना दी। वहीं घाट पर मौजूद मल्लाहों ने गंगा में कूदी महिला को बचाने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को लगाकर गंगा में कूदी महिला की तलाश शुरू करा दी है। दोपहर तक गंगा में लापता महिला का कुछ पता नहीं चल सका। महिला ने गंगा में छलांग लगाने से पहले पुल पर ही चप्पल उतार दिया था।