ग्रामीण क्षेत्रो में दर्जनों की संख्या में खराब पड़े हैंडपम्प पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण।
ग्रामीण क्षेत्रो में दर्जनों की संख्या में खराब पड़े हैंडपम्प।
राजगढ़।
गर्मी का मौसम आते ही स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट उत्तपन्न हो गया है।मार्च महीने में ही भूजल स्तर काफी नीचे खिसकने से हैंडपम्प पानी छोड़ दिये हैं।जिससे दर्जनों गांव के लोगो को पीने के लिए पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है।
राजगढ़ पहाड़ी क्षेत्र होने से फरवरी व मार्च महीने में ही जलस्तर नीचे खिसकने लगता है।जिससे हैंडपम्प पानी देना बंद कर देते हैं। जलस्तर बनाये रखने के लिए तालाब व बंधी का निर्माण भी कराया गया है।जिसमें वरसात का पानी इकट्ठा किया जा सके।परन्तु पहाड़ी क्षेत्र होने से जल संचयन के लिए बनाए गए तालाब व बंधी भी सुख गयी हैं। क्षेत्र में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है,वैसे-वैसे दिन प्रतिदिन पीने के पानी की किल्लत बढ़ने लगी है।क्षेत्र के बघौडा, ददरा,धनावल ददरा पहाड़ी,गोरथरा,लूसा, खोराडीह,राजगढ़,निकरिका, खटखरिया,सरसो सेमरी, पथरखुरा,रैकरी समेत अन्य गांवों में हैंडपंप पानी छोड़ दिये है।वही दर्जनों हैंडपम्प खराब पड़े हुए हैं।कुछ ग्राम प्रधानों द्वारा हैंडपम्पो में पाइप बढ़ाया जा रहा है।लेकिन जलस्तर काफी नीचे खिसकने से कामयाबी नही मिल पा रही है।खोराडीह गाँव मे रिबोर कराये जा रहे हैं।कुछ ग्राम पंचायतों ने टैंकर क्रय किया है।जिससे गर्मी के दिनों में ग्राम पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में टैंकरों से पानी आपूर्ति कराती हैं।परन्तु अभी पानी सप्लाई भी बंद है। लेकिन अप्रैल और मई में गर्मी के विकराल रूप धारण करने से जरूरत के अनुसार लोगों को टैंकरों से पेयजलापूर्ति करना भी चुनौती बन जाता है।ग्रामीणों ने पेयजल की उचित व्यवस्था कराने की मांग किया है।ताकि पेयजल समस्या से राहत मिल सके।

वरिष्ठ पत्रकार आत्मा प्रसाद त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *