मिर्जापुर। मड़िहान राजगढ़ के अशोका लान में भारतीय जनता पार्टी मड़िहान मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा लोकप्रिय मड़िहान विधायक रामाशंकर सिंह पटेल के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार विधायक रमाशंकर सिंह पटेल कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देने पहुँचे। विधायक रमाशंकर सिंह पटेल समर्थक व कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए संबोधन में कहा कि चुनाव में विजयी होने का पूरा श्रेय कार्यकर्ता को जाता है। कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर योगी मोदी जी की योजनाओं से मिल रहे लाभ को जनता तक पहुँचाया। पचास वर्षों में जो कार्य नही हुए उसे पांच साल में योगी मोदी सरकार ने कर दिखाया। कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर भारतीय जनता पार्टी का गौरव बढ़ाया है, उसी तरह उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता स्वागत एवं अभिनंदन के योग्य हैं। कहा कि कार्यकर्ता छोटा हो या बड़ा किसी के सम्मान पर ठेस नही आने दिया जाएगा। ‘सब का साथ, सब का विकास, सब का विश्वास’ वाला मंत्र देते हुए कहा कि सड़क, बिजली, पानी व रोजगार देना पहली प्राथमिकता होगी।
योगेश जायसवाल मंडिहान रिपोर्टर