ऐसा क्या हुआ जब ओपी राजभर को देना पड़ा Y श्रेणी की सुरक्षा

लखनऊ।कहते हैं सियासत में कुछ स्थायी नहीं होता,कब अपना पराया हो जाए और कब विपक्षी अपने गले लग जाए किसी को कुछ पता नहीं होता।अगर बात उत्तर प्रदेश के सियासत की हो तो यहां समीकरण और भी तेजी से बदलते हैं। उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में एक बार फिर तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं।इस बार ये अटकलें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मुखिया ओम प्रकाश राजभर को लेकर है।इन अटकलों के पीछे योगी आदित्यनाथ सरकार का एक फैसला है।

योगी सरकार ने सुभासपा अध्यक्ष व जहूराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर को शासन ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। शासन के इस निर्णय से सियासी गलियारों में तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं।राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को वोट देने तोहफा के तौर पर देखा जा रहा है।राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर लगातार तंज कसने के लिए भी सुर्खियों में हैं।

आपको बता दें कि शासन का सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश 15 जुलाई का है,जो अब सामने में आया है।एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर रात्री भोज आयोजित किया था।इस भोज में ओपी राजभर भी पहुंचे थे और अपने समर्थन का ऐलान एनडीए प्रत्याशी के लिए किया था।ओपी राजभर अक्सर अपने उलूल जुलूल बयानो से सुर्खियों में बने रहते हैं।आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा को मिली करारी हार के बाद से ही ओपी राजभर न सिर्फ सपा के खिलाफ मुखर हैं, बल्कि अखिलेश यादव को आए दिन नसीहत देते रहते हैं।जिससे यह कयास भी लगने लगे हैं कि सुभसपा का सपा के साथ नहीं बन रही है और वह जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *