
Reported By M.D Rashid
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी इस संबंध में नए जिलाध्यक्षों के नामों की लिस्ट जारी है।
लखनऊ। यूपी में बहुप्रतीक्षित भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची अखिकार शुक्रवार को जारी कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी इस संबंध में नए जिलाध्यक्षों के नामों की लिस्ट जारी है। ब्रज से बुंदेलखंड तक बड़ा बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान हुआ है। प्रदेश संगठन में काफी समय से मंथन चल रहा था वजह लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण था।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश को संगठन के लिहाज से छह हिस्सों में बांटा है। इसमें काशी, अवध , पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर शामिल है। जिलाध्यक्षों की नई सूची में युवाओं के साथ लोकसभा 2024 चुनाव पर ज्यादा जोर दिया गया है।





