UP: गोंडा में दलित लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन, फिर गैंगरेप किया, केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्टर सतीश कुमार मौर्य

यूपी के गोंडा से जावेद नाम के एक शख्‍स ने एक लड़की को अगवा कर लिया। वह उसे अपने साथ मुंबई ले गया। जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह के बाद साथियों से लड़की का गैंगरेप कराया। फिर गोंडा स्‍टेशन पर छाेड़ गया।


यूपी के गोंडा में पुलिस ने एक दलित लड़की को अगवा कर मुंबई ले जाने और वहां उसका धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि किडनैप करने वाले दूसरे समुदाय के लड़के ने धर्म परिवर्तन कराने के बाद लड़की से निकाह किया। फिर मुंबई में अलग-अलग स्‍थानों पर ले जाकर अपने साथियों से उसका रेप कराया। कुछ दिनों बाद उसे गोंडा स्‍टेशन पर लाकर छोड़ गया। पीड़ित परिवार ने न्‍याय की गुहार लगाई तो एसपी ने परसपुर पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्‍कर्म, दलित उत्‍पीड़न समेत अन्‍य धाराओं में 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *