जनपद भदोही मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम व तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
अभियान के तहत भदोही पुलिस द्वारा तस्करों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही

विभिन्न थाना क्षेत्र अन्तर्गत गठित टीमों द्वारा (थाना औराई द्वारा 50 ली0 व थाना गोपीगंज द्वारा 10 ली0) कुल-60 लीटर कच्ची शराब के साथ 07 शराब तस्कर गिरफ्तार
थाना भदोही पुलिस द्वारा 04 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
शासन के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम व तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान के क्रम में भदोही पुलिस द्वारा दिनांक 29.08.2022 की कार्यवाही निम्नवत है-
1. थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत उ0नि0 मो0 अकरम खाँ द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त संतोष कुमार यादव स्व0 लल्लन यादव निवासी ग्राम इटवा थाना औराई जनपद भदोही को रेलवे क्रासिंग बारीपुर के पास से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-202/2022 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।
उ0नि0 अशोक सिंह द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त रामजीत तिवारी पुत्र दीनानाथ तिवारी निवासी ग्राम झउआ थाना औराई जनपद भदोही को मुसहर बस्ती झउआ के पास से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-203/2022 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।
उ0नि0 सुरेश सिंह यादव द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त श्याम सूरत सरोज पुत्र दुक्खू निवासी ग्राम वासुदेवपुर थाना औराई जनपद भदोही को वासुदेवपुर तिराहा के पास से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-204/2022 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।
उ0नि0 जितेन्द्र यादव द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1.श्रीकान्त दूबे पुत्र सदानन्द निवासी हरिनारायणपुर 2. रामा सरोज पुत्र स्व0 इसराम निवासी ग्राम सायर थाना औराई जनपद भदोही को उगापुर नहर पुलिया के पास से 05-05 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-205/2022 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।
उ0नि0 रामअशीष द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त संतोष तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी निवासी ग्राम तिउरी लोहापुरवा थाना औराई जनपद भदोही को तिउरी लोहापुरवा से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-206/2022 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।
2.थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत उ0नि0 श्री वीरेन्द्र यादव द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त गोलु बनवासी पुत्र स्व मैनेजर बनवासी निवासी ग्राम हरिपट्टी थाना व जनपद भदोही को रेलवे क्रासिंग हरिपट्टी के पास से 4200 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-218/2022 धारा- 2/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।
3. थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद ओझा द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त रामप्रकाश उर्फ मन्ना सरोज पुत्र जगरदेव सरोज निवासी वार्ड नं0 01 परसीयाल मोहाल थाना गोपीगंज जनपद भदोही को रेलवे क्रासिंग तेड़वरिया के पास से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-253/2022 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।