सीतापुर से प्रदीप पाल की रिपोर्ट
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने खींचा खाका पीएसी जवान भी संभालेंगे जिम्मेदारी।
सीतापुर : कांवड़ यात्रा और कावंड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने चार स्तरों पर सुरक्षा का खाका खींचा है। इसमें कांवड़ यात्रा मार्ग, नदी, मंदिर और घाट शामिल है।
इन स्थानों पर पुलिस मौजूद रहेगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। घाट पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के स्थान भी चिह्नित किए गए हैं।
यात्रा के समय कावंड़ियों के साथ पुलिस बल रहेगा। पीएसी जवान भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।