रोहित सेठ
वाराणसी : बनारस एवं आसपास के कुल 65 प्रतिभागियों ने आज के ऑडिशन में भाग लिया मिस्टर मे 20 लड़के मिस में 30 लड़कियां एवं मिसेज में 15 महिलाओं ने भाग लिया
सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों ने फिल्म गानों की धुन पर रैंप वॉक किया उपस्थित निर्णायको को अपना अपना परिचय दिया द्वितीय एवं तृतीय राउंड में प्रतिभागियों ने टैलेंट राउंड में फिल्मी गीतों पर नृत्य कर निर्णायकों को को मंत्र मुक्त कर दिया।

मिस्टर मिस एंड मिसेज वाराणसी का मेगा फाइनल कैंटोनमेंट स्थित एक होटल परिसर में 3 जुलाई 2022 को संपन्न होगा ग्रैंड फिनाले से 3 दिन पूर्व 30 जून 1 एवं 2 जुलाई 2022 को मशहूर कोरियोग्राफर प्रथम जायसवाल एवं शाहिद मर्चेंट द्वारा चयनित प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

आज के ऑडिशन में निर्णायको में मुख्य रूप से – कोहीनूर मिस इंडिया विनर – 2021 मिस वर्तिका जायसवाल , प्रज्ञा पांडेय ( मिसेज इंडिया ईस्ट विनर 2018) विजेता सचदेवा( विनर मिसेज इंडिया 2020) कुशल जायसवाल (एमटीवी स्टंट मेनिया रनरअप )मिस्टर यूपी प्रथम जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।