वरिष्ठ पत्रकार सतीश कुमार मौर्य
-लू माल में बिना अनुमति नमाज पढने वाले वांछित अभियुक्तगण थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा
गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त श्री डी0के0 ठाकुर महोदय के द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री नीलाब्जा चौधरी महोदय कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव व सहायक पुलिस आयुक्त स्वाति चौधरी गोसाईगंज के पर्यवेक्षण एवं कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गिरि के नेतृत्व में गठित टीम द्वारालू-लू माल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाले बांछित अभियुक्तगण को दिनांक 19.07.2022 कोगिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
लू लू माल परिसर में बिना अनुमति नमाज अदा करने पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिस पर लू लू प्रशासन के पीआरओ श्री सिब्तेन हुसैन द्वारा दिनांक 14.07.2022 की रात्रि में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 362/2022 धारा 153ए (1) / 341/505/295ए भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत कराया गया था जिसका तकनीकी सर्विलांस के आधार पर अनावरण करते हुए आज दिनांक 19.07.2022 को निम्नलिखित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।