
2 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी द्रौपदी मूर्मू
सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत

डिप्टी CM बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या रहेंगे मौजूद
6 बजे लोकभवन में भाजपा-गठबंधन दलों की बैठक
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बैठक में होगी चर्चा
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है दौप्रदी मुर्मू.
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश से चुनावी समर्थन जुटाने के लिए 8 जुलाई को लखनऊ आएंगी। मुर्मू यहां भाजपा के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से भी मिलेंगी। इसके अलावा गैर भाजपाई दलों से भी वे समर्थन मांगेंगी। एनडीए की बैठक लखनऊ के लोकभवन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होगी।
मुख्यमंत्री आवास पर उनके सम्मान में भोज रखा गया है। सरकार और भाजपा की ओर से द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में होने वाली बैठक की रूपरेखा तय कर दी गई है। बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल संबोधित करेंगे।
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में यूपी की भूमिका एनडीए की दृष्टि से बेहद खास है। विधायक के एक वोट का मत मूल्य 208 और सांसद के वोट का मूल्य 700 है। भाजपा व सहयोगियों के 273 विधायकों और 66 लोकसभा व 25 राज्यसभा सांसदों के मतों का मूल्य तकरीबन 1.21 लाख है। द्रौपदी मुर्मू को जिताने में यूपी की भूमिका सबसे बड़ी होगी, सबसे ज्यादा वोट भी यहीं से मिलेंगे। इसकी सीधी वजह है कि देश भर के जनप्रतिनिधियों के कुल वोटों 10,86,431 का 14.88 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है।