आत्मप्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट
जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी अग्निकांड रोकने का किया गया सफल प्रयास
मीरजापुर 09 मई 2022- कलेक्ट्रेट, परिसर में राजस्व विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं अग्निशमन विभाग द्वारा अग्निकांड पर मॉक ड्रिल कराया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी द्वारा गैस सिलेण्डर में लगे आग को बुझाने एवं उससे बचाव घरो मे होने वाले अग्निकांड में फसे लोगो को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुॅचाना तथा अग्निकांड को रोकने के बारे में प्रेटिक्ली तरीके से उपस्थित लोगो को बताया गया।
इस दौरान मॉक ड्रिल में जिलाधिकारी, श्री प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा स्वयं भी अग्निकांड को रोकने का सफल प्रयास किया गया एवं अन्य सभी को यह कहते हुये जागरूक किया गया कि- आग पर काबू पाने से पहले आग के डर पे काबू पाना आवश्यक है। उक्त मॉक ड्रिल में परिसर में मौजूद सभी कर्मचारी, अधिकारी, मीडिया कर्मी एवं आम जनता के साथ अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी, अग्निशमन अधिकारी एवं डिप्टी कॉलेक्टर द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के महिला कर्मचारियो में श्रीमती अलमबदा व नाजिर श्री विनय कुमार, एस0एल0ओ0 श्री भरत लाल सरोज तथा मीडियाकर्मियो में श्री मनोज कुमार शुक्ल के द्वारा सिलेण्डर लीकेंज से लगे अग्निकांड को बुझाने का सफल प्रयास किया गया। अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्निकांड को रोकने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।