केरल और कर्नाटक होते हुए मानसून समय से पहले आज उत्तर भारत में दस्तक देगा। मौसम विभाग ने कानपुर समेत यूपी 16 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। लोगों से कहा गया है कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले।

वहीं शनिवार की शाम को मेरठ और आसपास के जिलों में तेज आंधी आई। इस दौरान बारिश भी हुई। जिससे मौसम बदल गया। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। जिसके चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत का अहसास कराया। रविवार को भी आंधी पानी के आसार हैं।
अमरोहा में बिजली की चपेट में आने से तीन की मौत
शनिवार शाम अमरोहा में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। 7 लोग बुरी तरह झुलस गए। उनकी हालत नाजुक है। जबकि मथुरा-जालौन में ओले गिरे। वहीं कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, अमरोहा में बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। तापमान 39 से 42 डिग्री तक रहेगा।