मा0 मुख्यमंत्री योगी जी ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन

जिलाधिकारी से विन्ध्य कारीडोर के प्रगति व विकास योजनाओ के बारे में ली संक्षिप्त जानकारी

मीरजापुर 03 अप्रैल 2022- मां विन्ध्यवासिनी के धाम विन्ध्याचल मे चल रहे चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी विन्ध्याचल पहुॅचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। मा0 मुख्यमंत्री जी मां विन्ध्यवासिनी देवी के पूर्वी द्वार से मन्दिर में प्रवेश कर माता के गभगृह में पहुॅचे जहाॅ पर पुरोहितो के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के दर्शन पूजन कराया गया। तदुपरान्त धाम मे विराजमान मां काली व सरस्वती का दर्शन करते हुये मन्दिर की परिक्रमा की गयी। मा0 मुख्यमंत्री के धाम में पहुॅचने पर डमरू और शंखनाद कर स्वागत किया गया। विन्ध्याचल पहुॅचने पर मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर मा0 मुख्यमंत्री जी स्वागत किया गया तथा मन्दिर में पुरोहित श्री पशुपति नाथ के साथ मा0 मुख्यमंत्री जी को दर्शन पूजन भी कराया गया। मा0 मुख्यमंत्री अपरान्ह लगभग 04ः15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकाप्टर के द्वारा पहुॅचे। मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ प्रमुख सचिव सूचना श्री संजय प्रसाद उपस्थित रहें तथा साथ-साथ मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। मा0 मुख्यमंत्री जी के पुलिस लाइन पहुॅचने पर मण्डलायुक्त श्री योगेश्वर राम मिश्र, ए0डी0जे0 वाराणसी जोन एवं श्री रामकुमार, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री आर0के0 भरतद्वाज, जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार, उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार सिंह के द्वारा पुष्प गूच्छ देकर स्वागत किया गया। तदुपरान्त हेलीपैड पर ही उपस्थित मा0 सांसद राज्यसभा श्री राम सकल, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री बृज भूषण सिंह, मा0 विधायक मड़िहान श्री रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक चुनार श्री अनुराग सिंह, मा0 विधायक छानबे श्री राहुल प्रकाश, मझवा डाॅ विनोद विन्द, सदस्य विधान परिषद (एम0एल0सी0) श्री श्याम नरायन सिंह ’’विनीत सिंह’’, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्री मनोज जायसवाल के अलावा अन्य जन प्रतिनिधिगण के द्वारा मा0 मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत व सम्मान किया गया।
दर्शनोपरान्त वापसी के दौरान हेलीपैड पर मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार से विन्ध्य कारीडोर की प्रगति व जनपद में विकास योजनाओ के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा विन्ध्य कारीडोर के प्रगति के बारे में दी गयी जानकारी। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजय वर्मा, एल0एल0ओ0 श्री भरत लाल सरोज तथा मन्दिर परिसर में नगर मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर श्री चन्द्रभान सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी श्री प्रभात राय के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

सतीश कुमार मौर्या की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *