मातृसत्तात्मक परिवार से ही होगा सुख का विस्तार

रोहित सेठ संग मनीषा

राजातालाब मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखंड आराजी लाइन के खंड विकास अधिकारी विजय जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा देकर देश तेजी से समाज को विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।कहा की भारतीय संविधान ने महिलाओं को बराबरी का हक देने की व्यवस्था पहले से ही की हुई है। महिला और पुरुष बराबर है। आपने मिशन शक्ति, घरेलू हिंसा अधिनियम और अन्य कानूनों की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त कराने के लिए वर्तमान सरकार निरंतर प्रयासरत है।आर्थिक मदद की योजनाओं से भी महिलाओं की उन्नति हुई है।
इस दौरान कार्यक्रम को गंगापुर इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ अरुण कुमार सिंह,प्रणय कुमार सिंह, लाल बहादुर सिंह,प्रवीण, हिमांशु सेन ने भी संबोधित किया। विद्यालय की छात्रा सुहानी उपाध्याय, कोमल भारती, पल्लवी, शबाना ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण प्रमोद कुमार सिंह ने किया। यह कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी के निर्देशन में आयोजित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *