आत्मा प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट
.
मंडलीय अस्पताल के बाथरूम में महिला से स्वीपर ने किया दुष्कर्म
मिर्जापुर। संवाददाता
मंडलीय अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती एक मरीज से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने अस्पताल में तैनात एक स्वीपर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय महिला को 7 मई रक्तस्त्राव होने पर परिजनों ने हालत बिगड़ती देख उसे मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे महिला वार्ड में भर्ती कराया गया। रात महिला जब बाथरूम में गई तो स्वीपर भी कुछ देर बाद पहुंच गया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद स्वीपर फरार हो गया। पीड़िता की हालत ठीक होने पर परिजन उसे घर लेकर चले गए। घर पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। उसी दौरान महिला की हालत दोबारा खराब हो गई। परिजन जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पीड़िता के पति ने एसपी को पत्रक सौप आरोपी स्वीपर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला संज्ञान में आते ही शहर कोतवाली पुलिस महिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। आरोपी स्वीपर की गिरफ्तारी में जुट गई है।