लख़नऊ/कानपुर ब्रेकिंग..
बिकरू कांड से जुड़ी बड़ी खबर….
दोषी पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कसने की तैयारी…
IPS नीलाब्जा चौधरी, अनंत देव तिवारी की होगी जांच….
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शिकायतकर्ता को भेजा पत्र…
जॉइंट सेक्रेटरी और मुख्य सचिव DS मिश्रा करेंगे जांच….
नीलाब्जा चौधरी के अनंत देव को क्लीन चिट देने की जांच…
अनंत देव के जय बाजपेई से संबंधों की होगी जांच….
जय बाजपेयी से गहरे सम्बंध थे अनन्त देव के ….
जय बाजपेयी के साथ कई फोटो वायरल हुई थी आईपीएस अनन्त देव तिवारी की!!
क्या था बिकरू कांड
आज से ठीक एक साल पहले। 2 जुलाई 2020 की आधी रात 12:45 बजे। बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने डीएसपी और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। एक-एक पुलिसकर्मी को दर्जनों गोलियां मारी थीं। पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर आठ दिन के भीतर विकास दुबे समेत छह बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। 45 आरोपी जेल में बंद हैं। केस का ट्रायल जारी है। दो जुलाई 2020 की रात को चौबेपुर के जादेपुरधस्सा गांव निवासी राहुल तिवारी ने विकास दुबे व उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। एफआईआर दर्ज करने के बाद उसी रात करीब साढ़े बारह बजे तत्कालीन सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बिकरू गांव में दबिश दी गई। यहां पर पहले से ही विकास दुबे और उसके गुर्गे घात लगाए बैठे थे। घर पर पुलिस को रोकने के लिए जेसीबी लगाई थी। पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने उनपर छतों सेे गोलियां बरसानी शुरू कर दी थीं। चंद मिनटों में सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर ये सभी फरार हो गए थे।