रिपोर्ट : अजित कुमार यादव
नेबुआ नैरंगिया : कुशीनगर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में जनपद में फरार/वारण्टी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.05.2022 को थाना नेबुआ नैरंगिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 129/2022 धारा 376/342 भादवी 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजय साहनी पुत्र राम केवल साहनी ग्राम पचपेड़ा थाना नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर को को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।