
दिल्ली- केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने इस्तीफा दिया, केंद्रीय मंत्रिमंडल से आरसीपी सिंह का इस्तीफा, कल राज्यसभा में RCP सिंह का आखिरी दिन, कल आरसीपी सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद इस्तीफा दिया, मुख्तार अब्बास नकवी के बाद RCP का इस्तीफा.
नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल से स्टील मंत्री और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह का इस्तीफा हो गया है। गुरुवार को आरसीपी सिंह का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है और इसके बाद वो मंत्री नहीं रह सकते थे।
दिल्ली ब्यूरो संग वरिस्ठ रिपोर्टर सतीश कुमार मौर्य
नरेंद्र मोदी सरकार में स्टील मंत्री और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह की केंद्रीय कैबिनेट से जन्मदिन 6 जुलाई को ही विदाई हो गई। आरसीपी सिंह के नाम से मशहूर जेडीयू नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह का राज्यसभा कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है और इससे पहले बुधवार को उन्होंने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। आरसीपी का जन्मदिन 6 जुलाई, 1958 को हुआ था और बुधवार को उनका जन्मदिन भी था।
आरसीपी सिंह को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की दोपहर 1.27 बजे ट्वीटर पर एक पोस्ट के जरिए लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी थीं। जवाब में आरसीपी सिंह ने दोपहर 2.07 बजे पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा कि वो प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के साथ
राष्ट्रधर्म का पालन करते हुए राष्ट्र सेवा सतत जारी रखेंगे। आरसीपी सिंह के जवाब से उनकी भविष्य की राजनीति का संकेत भी मिल रहा है जिसका रास्ता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ जाता दिख रहा है।