
- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जानलेवा हमले में गई जान ।
- पुलिस ने हमलावर को पकड़ा, बंदूक भी की बरामद।
- भारत, अमेरिका समेत कई देशों ने हमले की निंदा
कर दुख जताया है।
आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। आबे पर आज सुबह ही जानलेवा हमला हुआ था। पश्चिमी जापान के नारा शहर में 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी नाम के व्यक्ति द्वारा हमला किया गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बंदूक भी बरामद की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आबे को सीने में गोली मारी गई थी।
आबे को गोली लगने के बाद कई बड़े देशों के प्रमुखों ने हमले की निंदा की। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस घटना की निंदा की है।