घर से टहलने निकले क्षेत्र पंचायत सदस्य को बाइक सवारों ने मारी गोली

घर से टहलने निकले क्षेत्र पंचायत सदस्य को बाइक सवारों ने मारी गोली, गंभीर

एंकर/ कासगंज / जनपद कासगंज के सहावर थाना  क्षेत्र के गांव म्यासुर में  मंगलवार को सुबह अपने घर से टहलने निकले क्षेत्र पंचायत सदस्य को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना की पृष्ठभूमि में आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है।

दरअसल यह पूरा मामला थाना सहावर क्षेत्र के ग्राम मयासुर का है। यहां के वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य जाहिद कुरैशी सुबह अपने घर से टहलने निकले। करीब 6 बजे जैसे ही वे गांव के बाहर पहुंचे तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली क्षेत्र पंचायत सदस्य पीठ में जा लगी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों  ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की पृष्ठभूमि में आपसी रंजिश का मामला है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व में किसी गंभीर मामले में सजा काट चुका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

वाइट = रोहन प्रमोद बोत्रे एसपी कासगंज

कासगंज रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *