कार व बोलेरो टकराने के बाद ट्रैक्टर में भिड़ी, 8 जख्मी
मिर्ज़ापुर रिपोर्टर आत्मा प्रसाद त्रिपाठी
पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर अतिथि ढाबा के पास बुद्धवार सुबह 10 बजे कार व बोलेरो टकराने के बाद ट्रैक्टर में भिड़ गईं। हादसे में कार सवार गौरव सिंह पुत्र सत्यनारायण प्रसाद 35, सरोजा देवी पत्नी सत्यनारायण प्रसाद 58, सावित्री देवी पत्नी राम सेवक सिंह 65, चंद्रकला पत्नी गौरव सिंह 34, यश कुमार पुत्र गौरव सिंह 01 वर्ष निवासी सत्यानगंज अहरौरा व बोलेरो सवार नीलम पत्नी जितेंद्र कुमार सिंह 35, सावित्री देवी पत्नी कृष्ण कुमार 55, रामकुमार सिंह पुत्र शारदा प्रसाद सिंह 45, अभय सिंह पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह 15 माह घायल हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज पड़री हॉस्पिटल भेजवाया। गम्भीर चोट होने पर घायल गौरव सिंह, सरोजा को वाराणसी रेफर कर दिया गया है ।